कनीना। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर आगामी चार जुलाई को क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन करेंगे। स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस मांग को लेकर पिछले एक माह से अटेली न्याय यात्रा के तहत लोगों से संघर्ष में सहयोग की अपील भी की जा रही है। अटेली न्याय यात्रा के संयोजक व बसपा नेता ठाकुर अतरलाल ने बताया कि लोग बार-बार ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन, महापंचायत करके रेल प्रशासन से कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। लोगों ने इस रूट की रेलवे लाइन बिछाने के लिए अपनी जमीन दी और उन्हें ही एक्सप्रेस ट्रेने पकड़ने के लिए रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व लोहारू जाना पड़ता है। संवाद