फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 772 बूथों पर हुआ मन की बात कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 123वें संस्करण के अवसर पर जिले के सभी 772 बूथों पर एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी की जिला टीम, मंडल अध्यक्षों, बूथ प्रमुखों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस बार प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष में गए कैप्टन शुभांशु शुक्ला, योग दिवस, धार्मिक यात्राओं और भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों सहित अनेक प्रेरणादायक विषयों पर चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बाद कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि वे भले ही अंतरिक्ष में हों, लेकिन देशवासियों के दिलों में सबसे करीब हैं। यतेंद्र राव ने जिला संयोजक किशन लाल सैनी, सह संयोजक संजय, आईटी प्रमुख आनंद, मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल, सभी मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और जिला टीम को इस शानदार आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें