फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना

Wed, 09 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-54  कनीना में बार एसोसिएशन के सदस्य न्यायालय परिसर में धरना देते हुए---संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर न्यायालय परिसर में धरना दिया। एसोसिएशन प्रधान मंजीत की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया।
विज्ञापन

प्रधान मंजीत यादव ने बताया कि कनीना बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता विक्रम पड़तल के साथ मारपीट करना व जानलेवा हमला करने वालों आरोपियों खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके विरोध में एक दिन का अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। कनीना तहसील कोर्ट, फैमिली कोर्ट, एसडीएम कोर्ट, सिविल कोर्ट के तकरीबन 300 केसों की सुनवाई प्रभावित हुई। अधिवक्ताओं ने मांग की हैं कि पुलिस प्रशासन शीघ्र अति शीघ्र घटना की कानूनी कार्रवाई करें और अपराधियों को गिरफ्तार करें। दो जुलाई को अधिवक्ता विक्रम पड़तल व मुंशी विजय कुमार कोर्ट से बाइक पर घर जा रहे थे। रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने बताया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें