फोटो 19पांचवें दिन बारिश में टेंट लगाकर धरने पर बैठे लोग। संवाद
मंडी अटेली। कस्बे के धन्नौदा रोड पर वार्ड तीन-चार के रिहायशी क्षेत्र में शराब का ठेका स्थापित करने के विरोध में वार्ड के लोगों ने पांचवें दिन बारिश में टेंट लगाकर धरना जारी रखा।
अटेली कस्बे के अनेक लोग शामिल हुए। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि यहां शराब ठेका खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने के साथ समीप रेल लाइन होने के कारण हादसा का अंदेशा बना रहेगा।
वार्ड के लोग रात्रि को इसी रास्ते से चहलकदमी करने के साथ, स्कूल की छात्राओं का आने जाने का यही रास्ता है। इस स्थान पर दो मंदिर भी है। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। संवाद