फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर इस बार 20 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान, आज 70 लोग ले जाएंगे सपनों की कार

Sat, 18 Oct 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- धनतेरस पर्व पर सजी इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। धनतेरस पर महेंद्रगढ़ में बाजार में जबरदस्त रौनक है। व्यापारियों के चेहरों पर खुशियां झलक रही हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि इस बार शहर में लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है जबकि गत वर्ष धनतेरस पर करीब 16 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। शहर में वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, सर्राफा और फर्नीचर के शोरूम आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजे हुए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने विशेष डिस्काउंट और ऑफर भी शुरू किए हैं।
वाहन शोरूमों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शहर में चार पहिया वाहनों के पांच बड़े शोरूमों पर 70 वाहनों की बुकिंग हुई है तथा धनतेरस पर लोग अपने कार घर ले जाएंगे जबकि दो पहिया वाहनों के छह शोरूमों पर 150 से अधिक वाहनों की बुकिंग हुई है। वहीं शहर में 80 से किरयाणा शोरूमों के बाहर लगे स्टालों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं किसान भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। शहर के पांच शोरूमों पर 25 से अधिक ट्रैक्टर किसान घर ले जाएंगे। सर्राफा बाजार में भी 50 से अधिक दुकानों व शोरूमों में सोने-चांदी के गहनों के साथ कम बजट वाली लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों की खूब मांग रही। शहर में दस से अधिक बर्तन शोरूमों पर सबसे अधिक भीड़ रही। लोग परंपरा के अनुसार पीतल, स्टील और तांबे के बर्तन खरीदते नजर आए। दुकानदारों के अनुसार, इस बार लोगों की रुचि क्वालिटी वाले बर्तनों की ओर अधिक है।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी अच्छी रौनक रही। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल फोन की बिक्री में तेजी आई है। कपड़ा बाजार में भी महिलाओं और युवाओं की भीड़ रही।
इस बार धनतेरस पर लोगों की खरीदारी का रुझान सकारात्मक रहा है। त्योहारी सीजन के साथ-साथ शादी-विवाह का मौसम भी शुरू होने से बिक्री में और इजाफा देखने को मिला है। वाहन बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। - राजीव खुराना, दुकानदार
-
यदि यही रफ्तार बनी रही तो दीपावली तक कारोबार पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। सोने, चांदी के गहनों की खरीद के लिए बाजार में लोग पहुंच रहे है। अबकी बार बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये की कारोबार की उम्मीद है।- रोहतास सोनी, दुकानदार

फोटो संख्या:60- धनतेरस पर्व पर सजी इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान--संवाद

फोटो संख्या:60- धनतेरस पर्व पर सजी इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान--संवाद

फोटो संख्या:60- धनतेरस पर्व पर सजी इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें