फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

Tue, 23 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो-65 गांव पोता में आयोजित कथा में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कनीना। गांव पोता स्थित ब्रह्मपुरी महाराज आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान नरेश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की भावपूर्ण कथा सुनाई। इसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। यजमान नरेंद्र भगत और ओमप्रकाश शर्मा ने कथावाचक व्यास नरेश भारद्वाज का सम्मान किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के पावन मिलन, गोपियों के विरह, श्रीकृष्ण-उद्धव संवाद, कृष्ण लीलाओं व राजा दक्ष और सती के प्रसंगों का वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि कृष्ण-सुदामा की मित्रता सच्चे प्रेम, समर्पण और निस्वार्थ भाव का अद्वितीय उदाहरण है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परम मित्र सुदामा का सम्मान कर यह संदेश दिया कि सच्चे संबंध धन-दौलत से नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास से मजबूत होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान का संदेश मानव जीवन को सदाचार, भक्ति और वैराग्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राजा दक्ष और माता सती के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने अहंकार के दुष्परिणाम और श्रद्धा, सम्मान और मर्यादा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कथा के दौरान कृष्ण-सुदामा मिलन की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। नरेश कमांडो ने बताया कि मंगलवार को कथा का समापन होगा और ब्रह्मपुरी महाराज आश्रम में हवन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य पवन, आचार्य सुभाष, आचार्य ईश्वर, आचार्य राजकुमार, बाबूलाल शर्मा, अश्विनी कुमार, मास्टर राकेश शर्मा, इंद्रमणि पंडित, नरेंद्र तंवर, कुलदीप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें