फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भजनों से भक्तों को झूमने पर किया विवश

Fri, 15 Nov 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16गीता सत्संग पाठ में भाग लेती महिलाएं। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सदप्रेरणा से सीताराम अग्रवाल के निवास स्थान पर गीता पाठ एवं गीता सत्संग का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान डॉ. सुरेंद्र यादव ने की। सर्वप्रथम सुरेंद्र सैनी ने की। राजेश यादव ने श्याम तेरे मिलने का सत्संग ही बहाना है, मीनू शर्मा ने तारा है सारा जमाना प्रभु हमको भी तारो, प्रेम आजाद मैया तुम बड़ी दयालु हो, राधिका ने क्यों गरीबों का साथी बना बन गया तो निभाना पड़ेगा, वासुदेव खुराना ने लूट रहा लूट रहा लूट रहा रे गीता मैया का खजाना लूट रहा रे आदि भजनों से सभी भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। पाठ में मुख्य रूप से गोपाल नंबरदार,अशोक कुमार, शुभम, साहिल मित्तल, महेश सोनी, भूपेश संघी, दिनेश सोनी, सुषमा देवी, संतोष देवी, प्रीति, कमलेश देवी, शिवानी, बजरंग शुक्ला और देवांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें