फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-16सुंदरकांड पाठ के दौरान भजन गाती गायिका पिंकी अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात मोहल्ला श्याम कॉलोनी स्थित चौकी नंबर 45 श्याम मंदिर के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल संरक्षक पंडित महेश शर्मा ने की। यजमान रामनिवास सैनी ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद हनुमान चालीसा और रामधुन के साथ पाठ शुरू हुआ। पाठ के बाद भजन संध्या में डॉ. ओमप्रकाश सैनी, गायिका पिंकी अग्रवाल और पंडित अजय शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में मंडल की ओर से यजमान परिवार को भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें