फोटो नंबर-09संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संव
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात मोती नगर स्थित शीतला माता मंदिर के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित महेश शर्मा ने की। पंडित जितेंद्र शर्मा व अजय शर्मा ने यजमान माडूराम सैनी और जितेंद्र सैनी के परिवार से पूजन करवाकर ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। हनुमान चालीसा और रामधुन के बाद सुंदरकांड पाठ हुआ। बाद में महेश शर्मा, गायिका शीतल और पंडित योगेश शर्मा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। अंत में यजमान परिवार को राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद