फोटो 02 यजमान को स्मृति चिह्न भेंट करते मंडल प्रधान। स्रोत: मंडल
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल की ओर से कैलाश नगर, रेवाड़ी रोड की गली नंबर 17 में साप्ताहिक संकीर्तन आयोजित किया गया। आचार्य शास्त्री ने निरंजन लाल व निर्मला देवी के परिवार सहित मंत्रोच्चार के बीच बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू किया। अंकुर शर्मा, सुधांशु शर्मा, संतोष सैनी, दीपक कुमार और रजनी देवी कोसली ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। अनिल लक्खक ने धमाल प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। अंत में मंडल प्रधान ने यजमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद