फोटो नंबर-15रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : 1
नारनौल। स्थानीय पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब तथा मोहल्ला चांदूवाड़ा की श्री धार्मिक रामलीला के मंच पर सोमवार रात कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और अहिरावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लक्ष्मण के मूर्छा से जागने का समाचार सुनकर रावण क्रोधित हो जाता है और कुंभकरण को युद्ध में भेजता है। भगवान राम के हाथों कुंभकरण मारा जाता है। इसके बाद मेघनाथ कुलदेवी की पूजा कर युद्ध करता है लेकिन लक्ष्मण के हाथों उसका वध हो जाता है। अंत में हनुमान जी अहिरावण का वध कर राम-लक्ष्मण को पाताल से मुक्त कराते हैं। संवाद