फोटो: मुख्य यजमान को भगवान का चित्र भेंट करते समिति सदस्य। स्रोत: समिति
नारनौल। श्री श्याम महायज्ञ आयोजन समिति का साप्ताहिक निशुल्क संकीर्तन शनिवार को नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया व आचार्य नारायण शास्त्री ने मुख्य यजमान से विधिवत पूजन करवाया और गणेश वंदना कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर डॉ. राहुल शर्मा ने आजा श्याम आजा, शिवा ने किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, डॉ. सुभाष ने बात मेरे दिल की व दीपक दीवान ने राधे तेरे चरणों की आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। संवाद