फोटो नंबर- 01यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते संस्था सदस्य। स्रोत : संस्था
नारनौल। मोहल्ला कैलाश स्थित अमित वधवा के निवास पर टाइगर क्लब द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राकेश यादव ने की जबकि पंडित नारायण शास्त्री ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। भजन गायक परमानंद वर्मा ने चलो बुलावा आया है और हारा हूं मैया पर तुझपे भरोसा है जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं विकास जांगिड़ ने माता रानी के गुणगान से भक्तिमय माहौल बना दिया। पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।