फोटो 04 मुख्य यजमान को स्मृति चिह्न भेंट करते मंडल सदस्य। स्रोत: मंडल
नारनौल। शुक्रवार रात श्री श्याम आस्था मंडल का साप्ताहिक संकीर्तन हुड्डा सेक्टर में किया गया। इसके मुख्य यजमान हरिओम शर्मा और उनका परिवार रहा। आचार्य अजय शर्मा ने यजमान हरिओम शर्मा से परिवार सहित मंत्रोच्चार के बाद बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करवाई। गणेश वंदना के बाद प्रवीण पटीकरा ने खाटू के श्याम जी रखोगे मेरी लाज, संतोष सैनी ने श्रृंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है, पवन अरोड़ा ने मोर छड़ी लहराई रे व सतबीर बड़गांव ने इक बार मेरे घर आ जा रे सांवरा भजन सुना कर वातावरण श्याम मय बना दिया और अनिल लखा ने बाबा का खजाना लुटा कर वो ऐसी मस्ती कहां मिलेगी श्याम नाम रस पीले धमाल सुना कर सबको नाचने पर विवश कर दिया। संवाद