फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी संकट काटो ना...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-01सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संवाद - फोटो : पेट्रोल पंप पर बाइक स्टार्ट करते ही लगी आग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात नेताजी सुभाष पार्क के समीप हुडा सेक्टर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा, पंंडित योगेश शर्मा, दिनेश बारी व काशीराम पार्षद आदि ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें गायक मास्टर धर्मसिंह ने मेरी सुणता क्यों ना पुकार बालाजी संकट काटो ना व डॉ. ओमप्रकाश ने हमरी नगरिया चले आना बालाजी हमरी नगरी ओ। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल व पंडित योगेश शर्मा ने धमाल सुनकार सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर मंहत कैलाश हरित, पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश राकेश यादव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर मल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अटेली मुकेश शर्मा, एचपीएस के डायरेक्टर हितेश वर्मा, डॉ. सतपाल याद सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें