फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना कर मूंग, बाजरा, कढ़ी, चावल और विभिन्न सब्जियों का भोग लगाया गया। पंडित मुकेश शर्मा सहित मंदिर पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा कर प्रसाद वितरण शुरू करवाया। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी और पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने गोवर्धन पूजा को भारतीय संस्कृति, प्रकृति और गोवंश संरक्षण का प्रतीक बताया। मंदिर प्रभारी शंकर लाल और प्रधान मनोहर लाल झुकिया ने भी पर्व के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें