फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पटाखों व नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज के पावन प्रांगण में वेद प्रचार मंडल के दिशा-निर्देशन में शारदीय नवसस्येष्टि पर्व (दीपावली) एवं महर्षि दयानंद सरस्वती निर्वाण दिवस पर साप्ताहिक हवन व सत्संग का आयोजन किया गया। समारोह में आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने हवन पुरोहित की भूमिका निभाई, बाबू महावीर प्रसाद पायगा मुख्य यजमान रहे और हवन ब्रह्मा के आसन पर केसर आर्या विराजमान रही। मुख्य वक्ता व आर्य समाज के मंत्री डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि दीपावली का वास्तविक वैदिक स्वरूप शारदीय नवसस्येष्टि पर्व है, जहां नवीन अन्न की प्राप्ति पर हवन द्वारा परमात्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। उन्होंने पर्व पर नित्य अग्निहोत्र, योग, सदाचार व पटाखों व नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर स्वच्छ समाज निर्माण का संकल्प दिलावाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें