फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एकादशी उत्सव पर राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत-संस्थान - फोटो : chineni news
विज्ञापन
नारनौल। एकादशी उत्सव व श्याम जन्मोत्सव पर रविवार सुबह श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से देवस्थान से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी शामिल भक्तजन ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर राधे नाम का संकीर्तन करते जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के दौरान मोहल्ला देवस्थान, बड़का कुआं और संघीवाड़ा की गलियों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गलियों में फूलों की वर्षा व राधा रानी के जयकारों से वातावरण वृंदावन जैसा प्रतीत हो रहा था। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि राधा कृष्ण प्रभात फेरी न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा से भी जुड़ी है। अंत में सभी भक्तों ने सनातन धर्म के जयकारों के साथ प्रभात फेरी का समापन कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें