फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में राधा रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 05 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07हुडा सेक्टर में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। नववर्ष के प्रथम रविवार को धार्मिक और सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने प्रभात फेरी का आयोजन हुडा सेक्टर एक में किया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान मुरारी लाल शर्मा व डॉ.संजय शर्मा रहे। इनको परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया गया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी समिति के संस्थापक घनश्याम गर्ग एवं संरक्षक चेतन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रभात फेरी में भक्तजन राधा नाम संकीर्तन करते हुए यजमान के निवास हुडा सेक्टर एक से चमत्कारी हनुमान मंदिर होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचे। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के प्रधान डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि राधा नाम लेने से मनुष्य सभी बंधनों से मुक्त हो जाता है। प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा स्वागत किया। इस अवसर पर मुखराम सैनी, धर्मवीर यादव पूर्व पार्षद, ब्रह्म प्रकाश गौड़, नवीन अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, इंद्रजीत यादव, सुरेश कौशिक, राधे पंडित, बनवारी लाल शर्मा, महावीर वर्मा, रजनी गर्ग, जया अग्रवाल, बासंती आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें