फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-01मोहल्ला पुरानी सराय से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को प्रभात फेरी मोहल्ला पुरानी सराय से श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी के यजमान अशोक सिंघल एवं भुवनेश सिंघल परिवार रहे।प्रात: ठाकुर जी की आरती एवं चंदन तिलक के साथ प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। श्रद्धालु ढोल-मंजीरों के साथ राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए नाचते-गाते निकले। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हाथों में राधा-कृष्ण एवं प्रेमानंद महाराज के पोस्टर लेकर भक्ति रस में डूबकर भाग लिया।मोहल्ले में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन व नृत्य प्रस्तुत कर ठाकुर जी को रिझाया। आयोजन के अंत में सनातन धर्म के जयकारों व आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें