फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां शैलपुत्री के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-07दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान निकाली गई माता रानी की झांकी। स्रोत: संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। नवरात्र के अवसर पर रविवार रात टाइगर क्लब की ओर से पुरानी कचहरी मैदान में मां शैलपुत्री का जागरण आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता रानी के भजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन

क्लब प्रधान राकेश यादव और सह संयोजक मनीष गोगिया ने बताया कि जागरण का शुभारंभ पुरोहित नारायण शास्त्री और गगन भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ करवाया। कलश यजमान पवन यादव ने पत्नी मुकेश यादव और परिवार के साथ मां शैलपुत्री की ज्योत प्रज्वलित की।
इसके बाद श्याम म्यूजिकल ग्रुप के साथ परमानंद वर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। गायक घनश्याम सोनी और नरेंद्र बंशी ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मसानी माता, राधा-कृष्ण, बाहुबली गणेश, हनुमान और काली माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महारास की झांकी ने भी भक्तों का मन मोह लिया। मंच संचालन हेमंत जैन ने किया। प्रसाद वितरण में महेश जैन मोंटी और घनश्याम सोनी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें