फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विलुप्त हो रहे जाल के पौधों का किया गया रोपण

विज्ञापन
फोटो 03 पौधारोपण करते पर्यावरण टीम के सदस्य। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नारनौल। गांव मंढ़ाणा स्थित माता कालका मंदिर परिसर एवं जोहड़ पर रविवार को जाल, पीपल व गुलमोहर के पौधे लगाए गए। डॉ. अनूप यादव ने बताया कि गांव की पर्यावरण टीम समय-समय पर आरोही मॉडल स्कूल, पीएचसी, माता कालका मंदिर परिसर व जोहड़ पर हजारों पौधे लगा चुकी हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जाल का पौधा अब धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष रूप से जाल के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रमेश शर्मा, हवा सिंह, ईश्वर सिंह, अशोक, कैलाश व राकेश आदि ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें