फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संगीतमय सुंदरकांड व फाग महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Thu, 13 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर 3मोहल्ला चौधरियान में आयोजित फाग महोत्सव में झूमते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात मोहल्ला चौधरियान स्थित हरियाणा स्कूल के प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड पाठ व फाग महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम पंडित जितेंद्र शर्मा व हिमांशु शर्मा ने यजमान हितेंद्र शर्मा, संगीता शर्मा, निखिल शर्मा, मनीषा, अखिल, संध्या व पूर्विक को पूजन करवा। बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इसमें पंडित महेश शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, काशीराम पार्षद, विकास अग्रवाल व नरेश मित्तल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।
पाठ समापन के बाद फाग महोत्सव मनाया गया। इसमें आचार्य क्रांति निर्मल व योगेश शर्मा ने धमाल गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान सभी भक्तों ने नाचते हुए जमकर फूलों की होली खेली। अंत में यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर महंत कैलाश हरित, सुरेंद्र शर्मा, अवनीश सैनी, नरेश कुमार, संजय कुमार, गीता गोयल, नीना कौर, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पम्मी चौधरी, भरत शर्मा, स्वर्ण कौर, राजकुमार यादव एडवोकेट, ललित सैनी, संजय यादव पटीकरा, रोहतास अग्रवाल, संजय गर्ग, केशव संघी, गोपाल नंबरदार सहित रोटरी क्लब व भारत विकास परिषद के सभी सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें