फोटो संख्या:79- गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मंदिर में ध्वजा लेकर पहुंचे श्रद्धालु--स्रोत--आय
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर से सोमवार को ध्वजा लेकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु माता भूरा भवानी मंदिर में पहुंचे। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया कमेटी सदस्य मनपाल ने बताया कि नवरात्रों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महेंद्रगढ़ शहर और क्षेत्र के आसपास के गांवों से श्रद्धालु सुबह-शाम दोनों समय माता के दर्शन करने, ध्वजा चढ़ाने व पूजा अर्चना करने आते हैं।
इस मौके पर सुभाष गुप्ता झूकीया, सुमन गर्ग, रीना, नीलम, मीनाक्षी, सीमा, सुशीला, चेतना, नेहा, रेखा, पायल गोयल, कविता गर्ग, रजनी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद लिया।