फोटो संख्या:56- मोदाश्रम मंदिर में बैठक करते शिवभक्त--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम मंदिर में शिवभक्तों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोदाश्रम में व्यापक अव्यवस्था जैसे पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, फाइवर टीन शेड का क्षतिग्रस्त व्यवस्था, मंदिर की छत का टपकना आदि समस्याओं के बारे में चर्चा कि गई।
शिवभक्तों ने इन समस्याओं को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष को दूरभाष के माध्यम से बताया तो उनके द्वारा पल्ला झाड़ते हुए कहा गया कि प्रधान बन के ठीक करवाओ। इसके उपरांत सभी उपस्थित शिव भक्तों ने निर्णय लिया कि मोदाश्रम मंदिर की उचित देखरेख के लिए पूरे शहर की तत्काल बैठक बुलाकर प्रधान का चुनाव किया जाए। पिछले लगभग दो साल से उनको प्रधान पद चुनने का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक प्रधान नहीं चुना।
बैठक में ब्राह्मण सभा पूर्व अध्यक्ष राजेश दिवान, पूर्व पार्षद कृष्ण शर्मा, नरेंद्र जोशी, देवेंद्र दिवान, जितेंद्र वशिष्ठ, पूर्व पार्षद अमित मिश्रा, मनोहर लाल, सतीश सैनी, शिव कुमार, छाजु राम सैनी, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।