फोटो संख्या:82- माता भूरा भवानी मंदिर में ध्वजा लेकर पहुंचे श्रद्धालु---स्रोत- आयोजक
- फोटो : जैन मंदिर पर रोडवेज बस में चढ़ती सवारी। संवाद
महेंद्रगढ़। सप्तमी पर बुधवार को माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में बड़ी संख्या में महिलाएं दर्शन पूजन के लिए जयकारा लगाते पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाया। महंत शक्तिनाथ महाराज ने महिलाओं का स्वागत किया। पुजारी धर्मदत्त जोशी, रतन लाल शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा का सातवां स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित है, मां कालरात्रि उग्र रूप, अंधकार व नकारात्मकता का नाश करने वाली, भूत-प्रेत भगाने वाली व भक्तों को साहस, सुख-समृद्धि देने वाली देवी हैं। मंदिर में अंबाला, सिरसा, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, दिल्ली, जयपुर आदि दूर दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु भक्तजन मां के दर्शन करने आ रहे। ।