फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देवकीनंदन बने बसपा नांगल चौधरी के विधानसभा अध्यक्ष

Sun, 14 Jul 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। बहुजन समाज पार्टी नांगल चौधरी की विधानसभा स्तरीय बैठक शनिवार को रविदास मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए देवकीनंदन देवा को विधानसभा अध्यक्ष, राजेश कुमार महासचिव, विनोद कुमार बहुजन वालिंटियर फोर्स संयोजक, बलकेश सिंह आईटी को संयोजक मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने पार्टी चिन्ह व पटका पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी व इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी तथा संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर हरियाणा में सरकार बनाने के लिए के लिए पूरी मजबूत से तैयारी करेगी ।इस मौके पर कविंद्र सिंह ,कपिल देव, मनोहर नारनौलिया, नीरज कुमार व जोगेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें