फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 05 Apr 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09नशा मुक्ति की शपथ दिलाते कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। गांव जैलाफ स्थित विद्यालय में साइक्लोथॉन नशामुक्त रैली को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में किया गया। युवाओं को नशा न करने के लिए शपथ दिलवाई गई। जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्राचार्य लोकेश कुमार ने बताया कि नशा मृत्यु का द्वार है, नशे की प्रवृत्ति में फंसकर युवा जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए सभी युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए 5 अप्रैल को हिसार से साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ किया जाएगा और 7 अप्रैल को जिला महेंद्रगढ़ में प्रवेश करेगी। उन्होंने युवाओं और लोगों से अपील कतरे हुए कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करवा सभी लोग साइक्लोथॉन रैली में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें