फोटो नंबर- 12गाय को हरी सब्जी खिलाते रोटरी क्लब के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब के तत्वावधान में क्लब के सदस्य मुकेश मित्तल द्वारा श्री गोपाल गोशाला में गायों के लिए हरी सब्जी की सवामनी लगाई गई। प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि रोटरी क्लब व अन्य जागरूक लोगों द्वारा गोमाता के लिए सवामनी की मुहिम चलाई जा रही है। एडवोकेट मुकेश मित्तल ने कहा कि बेजुबान गोवंश की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए सभी लोगों को जन्मदिन सहित सभी विशेष अवसरों पर गोमाता के लिए हरी सब्जी, कड़बी और चारे का प्रबंध कर गोसेवा अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर इत्यादि से पवन यादव, विनय मित्तल, नवीन गुप्ता, संदीप शुक्ला और पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।