फोटो संख्या:73- देवीलाल पार्क में हवन करते जजपा कार्यकर्ता--स्रोत- कार्यकर्ता
महेंद्रगढ़। जेजेपी की ओर से शुक्रवार को ताऊ देवीलाल पार्क में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पहले निजामपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद पार्क में प्रतिमा को दूध और गंगाजल से स्नान करवाकर श्रद्धांजलि दी गई। दीप प्रज्ज्वलन, हवन और प्रसाद वितरण भी हुआ।
जिला प्रधान राजकुमार खातौद ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने किसान, मजदूर, गरीब और आमजन के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। जिला प्रवक्ता विजय छीलरो ने उनके जीवन को सादगी और जनसेवा का प्रतीक बताया। दिनेश राजपूत ने कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद