फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड एक में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- कनीना के वार्ड नंबर एक में सफाई के दौरान गंदगी को ट्रॉली में डालती बुलडोजर---सं - फोटो : 1
विज्ञापन
कनीना। नगरपालिका चुनाव के लगभग 11 महीने बाद वार्ड एक में विकास कार्यों की गति तेज होती दिखाई दे रही है। पार्षद मंजू देवी के नेतृत्व में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं सफाई, सड़क सुधार व जल निकासी पर प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से जारी है। वार्ड में स्थित जोहड़ों में जमा गाद की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे जलभराव व गंदगी फैलने का खतरा रहता था।
इस समस्या के समाधान के लिए जोहड़ों की सफाई का कार्य करवाया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता व पर्यावरणीय संतुलन में सुधार हुआ है। हाल ही में होलिका दहन स्थल के आसपास फैली गंदगी को हटाने व क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सामुदायिक स्वास्थ्य व स्वच्छता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। नवीन यदुवंशी, पंकज, योगेश, पवन, राकेश सहित अन्य वार्डवासियों का कहना है कि नियमित निगरानी व समस्याओं के त्वरित समाधान से क्षेत्र में सुधार दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें