फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिहमा ग्राम पंचायत की ग्रामसभा की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
फोटो 17 बैठक में उठे मसलों को सुनते ग्राम सचिव। स्वयं - फोटो : एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते डीएम रमेश रंजन। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सिहमा। ग्राम पंचायत सिहमा की सरपंच सुमन देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांव में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचों के अलावा ग्रामीण विशेष रूप से मौजूद रहे। इस ग्राम सभा की बैठक में ग्राम सचिव मंजीत ने बैठक में उठे मसलों को कलमबद्ध किया।
विज्ञापन

वहीं बैठक में उपस्थित सभी पंचों व ग्राम वासियों ने गांव कि सभी समस्याओं को बारी बारी लिखाया। इसी बीच गांव के विकास पर भी चर्चा की गई व गांव की सफाई पर भी बल दिया गया।
अधिकतर लोगों की शिकायत थी कि प्रदेश सरकार भूमिहीन गरीब परिवारों को गांव में ही पंचायती भूमि पर 100 गज प्लॉट मुहैया कराती है। कुछ परिवार भूमिहीन बनकर सरकार से पंचायत जमीन पर प्लॉट लेकर उसको महंगे दामों पर बेच देते हैं। इसके चलते पंचायती भूमि पर मिले प्लॉट पैसे वालों के पास चले जाते हैं।
विज्ञापन

इसका जवाब देते हुए ग्राम सचिव मंजीत ने बताया कि सरकार द्वारा दिए पंचायती प्लॉट को बेचना गैरकानूनी है और इस पर सख्त कार्रवाई होती है। अगर किसी ने पंचायती प्लॉटों की बिक्री की है तो उसकी लिखित शिकायत खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय को दें।
वहीं इस ग्राम सभा की बैठक में गांव में बने कच्चे रास्तों को पक्का करने की प्रस्ताव दिए। गांव में अनेक ऐसे कार्य हैं जो अभी तक नहीं हुए हैं उनका पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें