फोटो:53मालड़ा सराय में आयोजित शिविर में अतिथियों को सम्मानित करते योगाचार्य शीशराम व टीम सदस्
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा सराय स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित 24 दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजराज महाराज और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य ओमकार यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। योगाचार्य शीशराम यादव के मार्गदर्शन में एक माह तक चले शिविर में नियमित योगाभ्यास कराया गया। अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन सुजान मालड़ा ने किया। लगातार भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए गए तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद