फोटो संख्या:64- जयराम धर्मशाला महेंद्रगढ़ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान आरती करते श्रद्धालु--
महेंद्रगढ़। करेलिया बाजार में स्थित बाबा जयरामदास धर्मशाला के प्रांगण में चल रही आठ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव चरित्र, वीरभद्र द्वारा दक्ष यज्ञ विध्वंस प्रसंग का वर्णन किया गया।
प्रयागराज से पधारे कथावाचक अरविंद महाराज ने कथा सुनाई तो सभी श्रद्धालु जय जयकार करने लगे। इस कार्यक्रम के आयोजक व यजमान हरिराम मेहता व सीतादेवी रहे। सुशील मेहता, महेश मेहता, दिनेश मेहता और देवेंद्र मेहता के द्वारा भी व्यास पूजन एवं रामायण पूजन करवाया गया। मंच संचालन का कार्य श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता ने बखूबी से किया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार मेहता, शिवरतन मेहता, गिरीश कानौड़िया, मोहनलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, बालकिशन धरसूंवाला, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, मुरारी अग्रवाल, नरेंद्र मेहता, वेद धरसूंवाला आदि मौजूद रहे।