फोटो संख्या:65- सिसोठ में माता भूरा भवानी मंदिर में ध्वजा लेकर पहुंचे श्रद्धालु---स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में स्थित माता भूरा भवानी मंदिर में वीरवार को श्रद्धालु ध्वजा लेकर पहुंचे। मंदिर कमेटी सदस्य मुकेश चौहान और मंदिर पुजारी रतन लाल ने बताया कि क्षेत्र के आस-पास के गांवों से श्रद्धालु सुबह-शाम माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है।
माता भूरा भवानी के मंदिर में जो सच्चे मन से आता है माता रानी उनकी मनोकामना जरूर पूरी करती है। इस दौरान महिला विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. नेहा यादव, नर्सिंग अधिकारी सुनीता, भूमिका, बीना, अधिवक्ता बंशीलाल, कमलेश यादव मौजूद रहे।