फोटो संख्या:72- जयराम धर्मशाला महेंद्रगढ़ में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते कथावाचक अरविंद महाराज-
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास धर्मशाला में चल रही आठ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन इलाहाबाद से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक अरविंद महाराज के द्वारा रामजन्म की कथा का वर्णन किया गया।
इससे राजा दशरथ द्वारा यज्ञ, माता कौशल्या को भगवान विष्णु द्वारा चतुर्भुज दिखाकर बालक रूप में अवतार लेने की भविष्यवाणी करना आदि प्रसंग भी सुनाए गए और महिलाओं के द्वारा मंगलगीत गाए गए। इस कार्यक्रम के आयोजक एवं यजमान हरिराम मेहता एवं सीतादेवी सपरिवार थे जबकि सुशील मेहता, महेश मेहता, दिनेश मेहता और देवेंद्र मेहता के द्वारा भी रामजन्म पर बधाइयां बांटी गई। मास्टर अमरसिंह सोनी के द्वारा रामजन्म की मनमोहक झांकी भी बनाई गई। इस अवसर पर श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता, श्रीराम प्रचार मंडल के प्रधान अरविंद खेतान, कृष्ण कुमार मेहता, शिवरतन मेहता आदि मौजूद रहे।