फोटो संख्या:65- जयराम दास धर्मशाला में श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं को कथा सुनाते अरविंद मह
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास धर्मशाला में चल रही आठ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथावाचक अरविंद महाराज के द्वारा राम और सीता के विवाह का वर्णन किया गया।
मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में राम विवाह की मनमोहक झांकियां बनाई गई, जिसमें राम के अभिनय में भारत मेहता व सीता के अभिनय में शिल्पी मेहता ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कथावाचक अरविंद महाराज ने बताया कि राजा जनक का निमंत्रण पाकर ऋषि विश्वामित्र भी राम-लक्ष्मण को साथ लेकर सीता स्वयंवर में पहुंचे। भगवान राम ने शिव का धनुष तोड़कर राजा जनक की प्रतिज्ञा को पूर्ण किया और सीता ने राम जी को वरमाला पहनाई। इस अवसर पर श्रीगीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता, श्रीराम प्रचार मंडल के प्रधान अरविंद खेतान, कृष्ण कुमार मेहता, शिवरतन मेहता, विजय कुमार डालमिया रोहतक,अनुज मित्तल तावड़ू, सतीश कुमार कनीना, अमित खेड़ी वाला, बंशीलाल सैनी, बालकिशन धरसूंवाला, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी आदि मौजूद रहे।