फोटो 22संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान खुशी व्यक्त करते श्रद्धालु।संवाद
नारनौल। मोहल्ला संघीवाड़ा में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वीरवार को आचार्य मोरध्वज शुक्ला ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण द्वारा बाला लीला के समय माखन चोरी की कथा का भी वर्णन किया। आचार्य मोरध्वज ने कथा के दौरान भक्तों को बताया कि हमें जीवन में कभी भी किसी बात का अहंकार नहीं करना चाहिए। कथा के अंत में आरती के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। संवाद