फोटो 3वेयरहाउस का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।स्रोत:प्रशासन
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शुक्रवार को स्थानीय ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में किसी भी प्रकार की तकनीकी या भौतिक खामी नहीं रहनी चाहिए। उपायुक्त ने सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से जांचा और कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। संवाद