फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैंप कार्यालय में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Tue, 05 Mar 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बचीनी की वृद्धा लक्ष्मी देवी के पोते के लिए स्पॉन्सरशिप एवं फॉस्टरकेयर स्कीम के लिए अधिकारियों को आवेदन करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर 59 शिकायतें आई जिनको जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अवैध कब्जे, जोहड़ में पानी, बिजली तथा परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें आई। हरियाणा सरकार स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत एकल अभिभावक के बच्चे व अनाथ व गंभीर बीमारी से पीड़ित अभिभावकों के स्कूल जाने वाले बच्चों को 4 हजार रुपये प्रति बच्चा दो बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके लिए पात्र नागरिक जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के शास्त्री नगर महेंद्रगढ़ रोड नारनौल में स्थित कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।
शिकायतें सुनने के दौरान बचीनी की वृद्धा लक्ष्मी देवी अपने पोते को साथ लेकर पहुंची थी। उपायुक्त ने बच्चे को मिलने वाली पेंशन के संबंध में पूछा तो वृद्धा ने बताया कि उनके पोते को समाज कल्याण विभाग से 1800 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत इनका आवेदन स्पॉन्सरशिप एवं फॉस्टरकेयर स्कीम के लिए कराएं। साथ ही लाभार्थी को बताया कि इसके लिए समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन बंद करवानी होगी। एक बार में एक ही पेंशन ले सकते हैं। स्पॉन्सरशिप एवं फॉस्टरकेयर स्कीम का फायदा लेने के लिए बच्चा स्कूल में पढ़ता हो तथा बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। बच्चा संबंधित जिला का निवासी होना चाहिए और वह अनाथ या एकल अभिभावक होना चाहिए। इस स्कीम के तहत 3 वर्ष के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। किसी विशेष परिस्थिति में ही इन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम संजीव कुमार, एसईपीओ प्रवीन कुमार, एसडीओ पब्लिक हेल्थ जीयाराम, कल्याण विभाग से एआरओ धर्मेंद्र, रवि, अनिता सैनी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से बीरमा देवी, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह, डीसी रीडर सुनील जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें