फोटो 07बरामदे में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनते डीसी। विभाग
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर उनके तुरंत निपटान के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी नागरिक को अपने जायज कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और हर शिकायत का निवारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। संवाद