फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास स्कूल में लगेगा छह किलोवाट का सोलर प्लांट

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास--स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
कनीना। महेंद्रगढ़ जिले के भोजावास स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल्द ही छह किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना एपीटीआईवी संस्था एवं उसकी सहयोगी संस्था इंटरनेशनल फॉर एनर्जी कंजर्वेशन की ओर से कॉरपोरेट सोशल जिम्मेवारी के तहत लगभग सात लाख रुपये की लागत से लगाई जा रही है।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गर्मियों के दौरान बार-बार बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव कंपनी को भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट का काम शुरू हो चुका है और अगले पांच से सात दिनों में यह पूरी तरह चालू हो जाएगा। इस परियोजना की जिम्मेदारी विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता बुधराम को सौंपी गई थी जिन्होंने कंपनी अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर इस कार्य को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार सोलर प्लांट के शुरू होने से एक ओर जहां बिजली की समस्या से राहत मिलेगी वहीं बिजली बिल में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें