फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। वहीं, जिन मामलों में जांच या अतिरिक्त कागजी कार्रवाई जरूरी थी, उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर राहत देना और सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से बचाना है। अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें