फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न

विज्ञापन
फोटो नंबर-07अल सुबह जेठूबाबा बाबा जलाशय पर छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लास से संपन्न हुआ। सुबह तड़के ही व्रती महिलाएं और पुरुष परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री लेकर नसीबपुर स्थित जेठूबाबा जलाशय पहुंचे। यहां व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली व संतान की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

प्रधान अवधेश ठाकुर ने बताया कि पूजा के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। चार दिनों तक चले इस कठिन व्रत में व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन किया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला गया। अंत में मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी के साथ पर्व का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें