फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने ईवीएम के रखरखाव व सफाई के दिए निर्देश

Tue, 06 Aug 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करतीं डीसी मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम वेयर हाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में (एफएलसी) फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य चल रहा है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सोमवार को इस कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के इंजीनियर से इस काम की रिपोर्ट ली। उन्होंने वीवीपीएटी व ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बात की। डीसी ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच व सिक्योरिटी गार्ड की लॉग बुक चेक की। इसके साथ ही उपायुक्त ने ईवीएम के रखरखाव के प्रति व वेयरहाउस में साफ सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर नगराधीश मंजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, चुनाव कानूनगों राजपाल सिंह व राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें