फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने अधिकारियों की जिम्मेदारी की तय

Tue, 26 Mar 2024 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने रबी फसल की सरकारी खरीद की सुचारू रूप से बिक्री के लिए जिला के सभी एसडीएम को अपने-अपने उप-मंडल क्षेत्र में परिवहन प्रबंधक अधिकारी लगाया है। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त को ऑल ओवर इंचार्ज व नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डीसी ने कहा कि रबी फसलों की खरीद के दौरान प्रतिदिन मंडियों से लेकर गोदामों तक खाद्यान्नों का उठान करने के लिए जिला के समस्त एसडीएम को अपने-अपने उप-मंडल क्षेत्र में परिवहन की व्यवस्था देखनी होगी। खरीद सीजन के दौरान, खाद्यान्नों की खरीद के सुचारू संचालन के लिए दिन-प्रतिदिन मंडियों को खाली करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए रखा गया है जबकि सरसों के लिए 5650 एमएसपी निश्चित है। इसी प्रकार चना फसल के लिए 5440 न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली है। मंडियों में बिजली पानी सहित तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें