फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने महेंद्रगढ़ में सुनीं 30 लोगों की समस्याएं

Wed, 13 Nov 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती--संवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय के प्रशासनिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त ने 30 लोगों की समस्याएं सुनीं। उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों को समय पर सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

प्रत्येक कार्य दिवस पर खंड कार्यालय, नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं के कार्यालय में सुबह नौ से 11 बजे तक प्रॉपर्टी आईडी तथा स्वामित्व से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। शिविर में 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 22 का मौके पर ही समाधान किया। बाकी आठ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दी। उन्होंने मालड़ा सराय में गंदे पानी की निकासी के निर्देश दिए तथा अधूरे कार्य को तुरंत प्रभाव से शुरू करवाने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों को भी गुणवत्ता पूर्वक सुविधाओं का अधिकार है। ऐसे में जल भराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े। इस मौके पर पैमाइश, इंतकाल, बिजली, पानी, अवैध कब्जे तथा परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, जीएम रोडवेज अनित यादव, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप यादव, नायब तहसीलदार रघुवीर सिंह, बीडीपीओ सतनाली मनोज, जिला समाज कल्याण विभाग से सहायक सुनील गुप्ता के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें