फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के डिप्टी कमीश्नर की पोस्ट कोविड सिंड्रोम से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। फरीदाबाद के डिप्टी कमीश्नर (सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट) मुकेश कुमार (35) का पोस्ट कोविड सिंड्रोम से वीरवार सुबह निधन हो गया। वीरवार को उनके पैतृक गांव देवास में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि वह एक ईमानदार अधिकारी और बहुत मिलनसार रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डिप्टी कमीश्नर (सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट) मुकेश कुमार की पिछले दो वर्षों से फरीदाबाद पोस्टिंग थी। 15 दिन पहले वो बीमार हो गए थे। चिकित्सकों के कहने पर उन्होंने अपना कोविड चेक करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनको फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान उनके फेफड़ों में संक्रमण बहुत अधिक फैल गया था और सांस लेने में दिक्कत हो गई थी। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए आईसूूयी वेंटिलेटर पर रखा। इसके बाद उनका कोरोना ठीक हो गया था परंतु सांस लेने में दिक्कत रहने से वेंटिलेटर पर रखा गया। पोस्ट कोविड की वजह से वीरवार को सुबह उनका निधन हो गया। उन शव को उनके गांव देवास लाया गया जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसडीएम दिनेश कुमार, बीडीपीओ निशा तंवर, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें