फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डिप्टी सीएम ने चार सड़कों के सुधारीकरण के लिए 11.85 करोड़ की राशि की मंजूर

Sun, 11 Jun 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एसेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस हलके की चार सड़कों के सुधारीकरण के लिए 11 करोड़ 85 लाख 80 हजार राशि की मंजूरी दी है। इन चार सड़कों में सबसे अहम मुद्दा गांव नांगल सिरोही की खस्ताहाल सड़क का रहा है।
सड़क पूरी तरह टूटी होने की वजह से आए दिन वहां हादसे हो रहे थे, वहीं सड़क किनारे दुकान व घरेलू मकान में रहने वाले ग्रामीण भी धूल-मिट्टी व बरसात में कीचड़ से परेशान हो रहे थे। हलके की चारों सड़कों की अप्रूवल मिलने के बाद अब इनका टेंडर अलाॅट होगा और फिर सड़कों का सुधारीकरण करवाया जाएगा। जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले दिनों महेंद्रगढ़ हलका से जुड़ी सड़कों का एस्टीमेट तैयार किया था। इनमें से चार मुख्य सड़कों के सुधारीकरण की मंजूरी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दे दी है। इस बारे लोक निर्माण विभाग के पास शनिवार पत्र भी आ गया है।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा सुधारीकरण
इस पत्र के मुताबिक महेंद्रगढ़ विधानसभा की चार सड़कों पर 11 करोड़ 85 लाख 80 हजार की राशि खर्च होगी। इनमें नांगल सिरोही से खेड़ी गांव की ओर जाने वाली सड़क पर 2 करोड़ 25 लाख 7 हजार रुपये खर्च होंगे। नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी सड़क मार्ग पर नांगल सिरोही से निंबी-छाजियावास गांव की ओर जाने वाली सड़क के सुधारीकरण पर 1 करोड़ 74 लाख 4 हजार की राशि खर्च होगी। वहीं कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर किलोमीटर नंबर 47.85 से 51.75 तक दूरी वाली सड़क पर 3 करोड़ 80 लाख 92 हजार की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन


4 करोड़ 5 लाख 77 हजार से सुधरेगा नांगल सिरोही के पास स्टेट हाईवे का हिस्सा
वहीं नारनौल-महेंद्रगढ़ के बीच गांव नांगल सिरोही गांव से गुजर रहे मार्ग पर 4 करोड़ 5 लाख 77 हजार की लागत से सड़क का निर्माण होगा। नारनौल से महेंद्रगढ़ होते हुए दादरी तक की सड़क का पहले ही नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। इन सड़क का कार्य पूरा हो जाने के बाद यातायात सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। जजपा-भाजपा पार्टी गठबंधन की प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों में दिनरात जुटी हुई है। इसी का परिणाम है कि जिला के हर कोने में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है और यह क्रम अभी भी निरंतर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें