फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डरों वेयर हाउस मैनेजर के खिलाफ थाने में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डिपो होल्डरों को उपायुक्त के दरबार में वेयर हाउस मैनेजर के खिलाफ शिकायत देना महंगा पड़ गया। मैनेजर ने डिपो होल्डरों के खिलाफ बुधवार को पुलिस में शिकायत दी है और उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं जब इसकी सूचना डिपो होल्डरों को लगी तो उन्होंने भी थाने में पहुंचकर वेयर हाउस मैनेजर के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

बता दें कि डिपो होल्डर ने मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचकर वेयर हाउस मैैनेजर के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में गेहूं को पानी में भीगो कर उन्हें दिए जाने एवं उनको धमकाने का आरोप लगाया था। जब इस बात की जानकारी वेयर हाउस मैनेजर को बुधवार से समाचार पत्रों के माध्यम से लगी तो उन्होंने डिपो होल्डर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। वेयर हाउस मैनेजर आनंद यादव ने शिकायत में बताया कि वह अपना काम तरीके से कर रही है और सही तरीके से गेहूं डिपो होल्डरों को वितरित किया जा रहा है। लेकिन कुछ डिपो होल्डर उनको कार्यालय में आकर बेवजह परेशान कर रहे हैं और सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं। शिकायत देने के बाद मैनेजर ने फोन पर बताया कि डिपो होल्डर यह भी बताए अभी तक वो कितना गेहूं ले जा चुके हैं और कितना वितरित कर चुके हैं।
वहीं जब डिपो होल्डरों को शिकायत की जानकारी लगी तो वो थाने पहुंच गए। उन्होंने भी वेयर हाउस मैनेजर के खिलाफ शिकायत दे दी। डिपो होल्डर भवानी दत्त शर्मा, अंजू अग्रवाल, राजकुमार, अनूप कुमार, लीलाराम ने बताया कि मंगलवार को उपायुक्त को वेयर हाउस मैनेजर आनंद यादव के खिलाफ भीगा गेहूं राशन डिपो पर भेजने बारे शिकायत की थी। यह समाचार बुधवार के अंक के समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। समाचार प्रकाशित होने के बाद वेयर हाउस मैनेजर आनंद यादव ने झूठा दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दी है। जिसमें दूर-दूर तक किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि झूठी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें